बालाजी बस ने बाईक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के सारदा सोलवेंट के पास हाईवे पर आज एक अनियत्रित बस ने बाईक सबार दंपत्ति को रौंद दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीर दोनों को उठाकर जिला चिकित्सालय में ले गए। जहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस को लेकर भागने लगा जहां कोलारस पुलिस ने बस को दबौच लिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह सोमपाल उर्फ काकाजू ओझा उम्र 50 वर्ष निवासी कोलारस अपनी पत्नि के साथ कोलारस से शिवपुरी अपनी बाईक से आ रहे थे। तभी सारदा सालवेंट के आगे हाईवे पर शिवपुरी की और से आ रही बालाजी बस क्रमांक एमपी 33 पीओ 0194 के चालक ने तेजी और लापरबाही से बस चलाते हुए बाईक में टक्कर मार दी। 

इस घटना में दोनो पति-पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपत्ति को राहगीर उठाकर जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!