
विदित हो कि शिवपुरी शहर 38 कि.मी. दूर भयावन जंगल में स्थित मां बलारी पर प्रति वर्ष विशाल मेल छठमी और सप्तमी को लगाया जाता है। ग्रामीण परिवेष के इस मेले में शिवपुरी जिले सहित प्रदेश भर से लाखों की सं या में भक्तगण माँ बलारी के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं।
जहां माँ बलारी से मन्नत मांगते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। जिससे बलारपुर भक्तों की आस्था का केन्द्र बन गया। इस वर्ष जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग द्वारा प्रथम बार चुनरी यात्रा निकालने का निर्र्णय लिया जिसमें धार्मिक संगठन एवं सर्र्व समाजों के सहयोग चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। चुनरी यात्रा में शहर से अधिक से अधिक सं या में लोगों की उपस्थित की अपील की है।
अपील करने वालों में रामसिंह यादव विधायक कोलारस, बैजनाथ सिंह यादव, गणेश गौतम, हरिबल्लभ शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस रविन्द्र शिवहरे, हरवीर सिंह रघुवंशी, केशव सिंह तोमर, जगमोहन सिंह, चन्द्र भान यादब, राकेश जैन , मुन्नालाल कुशवाह, विजय शर्मा, अनिल शर्मा अन्नी, योगेन्द्र रघुवंशी, के.एल राय, योगेश करारे, खलील खान, इबाहिम खांन आदि शामिल हैं।