गुड़ी पड़वा से पुराने बस स्टेण्ड पर मिलेगा पांच रूपए में भरपेट खाना

NEWS ROOM
शिवपुरी।  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ती दरों पर पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु नगरीय क्षेत्रों में दीनदयाल रसोई योजना शुरू की गई है। इस योजना के प्रथम चरण के तहत जिला मुख्यालय शिवपुरी पर 29 मार्च गुड़ी पड़वा के अवसर पर पुराने बस स्टेण्ड जिला परिवहन कार्यालय भवन में केन्द्र शुरू किया जाएगा। योजना के तहत 05 रूपए प्रति थाली गरीब एवं जरूरतमंदो को पोष्टिक भोजन के रूप में प्रदाय की जाएगी।


कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने उक्त आशय की जानकारी दीनदयाल रसोई योजना के क्रियान्वयन के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की आयोजित बैठक में दी। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, परियोजना अधिकारी डूडा श्री मुकेश शर्मा,मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री रणवीर कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि योजना का क्रियान्वयन मंगलम संस्था द्वारा किया जाएगा और अन्य समस्त स्वयंसेवी संस्थाए मंगलम संस्था से जुडक़र सहयोग करेंगी। योजना अंतर्गत संसाधनों की व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा की जाएगी। 

कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने नगरीय क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ती दरों पर पोष्टिक भोजन प्रदाय करने हेतु दीनदयाल रसोई योजना के क्रियान्वयन के संबंध में राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशो के साथ योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के रूप में जिला मु यालय पर 29 मार्च गुड़ी पड़वा के अवसर पर केन्द्र पुराने बस स्टेण्ड जिला परिवहन कार्यालय भवन में शुरू किया जाएगा। 

योजना के तहत जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को 05 रूपए में पोष्टिक भोजन प्रात: 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक प्रदाय किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्वों पर विशेष भोजन दिया जाएगा। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, दानदाताओं से अपील करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में वह पूर्ण सहयोग दें। जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकें। 

संस्था एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा दिया जाने वाला दान भी आयकर अधिनियम के अंतर्गत 80सीजी के तहत छूट प्राप्त होगी। दानदाता को दी गई दान राशि की रसीद भी प्रदाय की जाएगी। दिए जाने वाले साप्ताहिक भोजन के मेन्यु के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति रहेगी। इस समिति में जिला मु यालय की नगर पालिका के अध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि सदस्य रहेंगे। 

जिला खाद्य अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, अध्यक्ष अनाज व्यापारी संघ, अध्यक्ष सब्जी मण्डी एशोसिएशन सदस्य के रूप में रखे गए है। जबकि जिला मु यालय की नगर निकाय के मु य नगर पालिका अधिकारी को सदस्य एवं सचिव के रूप में कार्य करेंगे। समिति केन्द्र के प्रभावी संचालन हेतु सतत समीक्षा एवं अनुसरण करेंगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यों हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब परिवारों के लोग कार्य एवं व्यवसाय की तलाश में शहरों में आते है। इन गरीब लोगों को सस्ते दर पर भोजन की कोई व्यवस्था नहीं होती है, जिसके कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। इन गरीब परिवारों को दीनदयाल रसोई योजना से पांच रूपए में पोष्टिक भोजन की थाली प्रदाय की जाएगी

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!