ट्रक ने उड़ाया बाईक सवार को, मौत, भीड ने किया ट्रक फूंकने का प्रयास

Updesh Awasthee
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना बायपास पर रात को 10 बजे एक ट्रक ने लापरवाह पूर्ण तरीके से चलाते हुए एक बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार विवेकानंद कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा अपनी  बाइक क्रमांक एमपी 33 एमए  2371 से किसी काम से जा रहा था तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर दे मारी और उनको बहुत दूर तक घसीटते हुए ले गया और ट्रक लेकर भाग गया। 

जबकि वहां मौजूद जनता ने एक अन्य ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 1349 को पकडक़र उसमें आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि मौके पर फायर बिग्रेड भी पहुंच चूकि थी। 

जैसे ही ट्रक ने आग लगने की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी संजय मिश्रा व एसडीओपी जीजडी शर्मा मौके पर पहुंचे वहीं पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक  में आग लगार्ई है उसने टक्कर नहीं मारी। टक्कर जिस ट्रक ने मारी है उसको थाने में 100 डायल के द्वारा पकडक़र पहुंचाया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!