अस्पताल परिसर में पुराने भवन होगें डिस्मेंटल, नक्शे के अनुरूप बनेगा अस्पताल

Updesh Awasthee
शिवपुरी। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन 500 बिस्तरों वाले चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में परिसर स्थित आयुष भवन के कार्यालय, डेनेडा परियोजना के तहत कर्मचारियों के लिए आवास, भवन, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र को डिस्मेन्टल कर 01 अप्रैल से चिकित्सालय के नक्शे के अनुरूप निर्माण कार्य करने के पीआईयू के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए। 

उन्होंने चिकित्सालय परिसर के निरीक्षण के दौरान वाहन पार्किंग की व्यवस्था, नगर पालिका रोड़ से जिला चिकित्सालय में प्रवेश हेतु प्रवेश द्वारा बनाए जाने, नाले के ऊपर पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा की। जिला चिकित्सालय के धोबीघाट एवं रेनबसेरे के साफ-सफाई रखने के साथ-साथ पानी की संपूर्ण निकासी करने के मु य नगर पालिका अधिकारी को 07 दिवस के अंदर करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर को लोक निर्माण विभाग की पंजी पर स्थानांतरण किए जाने हेतु शासन को भेजे गए प्रस्ताव की प्रति लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री को देने के निर्देश दिए। जिससे शासन स्तर पर इस संबंध में चर्चा की जा सके। 

उन्होंने जिला चिकित्सालय में सुरक्षा की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस के माध्यम से तीन अतिरिक्त गार्डों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वे अपनी ड्यूटी को पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ कार्य करें। उनके चरित्र सत्यापन भी कराए जाए।

एसपी ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डे ने बताया कि जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी का विस्तार कर 24 घण्टे पुलिस कर्मी की व्यवस्था की जाए। डायल 100 जो जिला चिकित्सालय के नजदीक है, उसका भी अपने स्तर पर स्थाई रूप से उपयोग किया जाएगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!