शिवपुरी। भदैयाकुण्ड निर्झर महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के संबंध में गुरूवार को कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष नरवर डॉ.मनोज महेश्वरी, वन संरक्षक अजयपाल सिंह, अपर कलेक्टर नीतू माथुर, एसडीएम शिवपुरी रूपेश उपाध्याय, एसडीएम करैरा सी.पी.प्रसाद, उपसंचालक पुरातत्व विभाग गुजरी महल ग्वालियर एस.आर.वर्मा, प्रभारी तहसीलदार नरवर सुनील प्रभास, वरिष्ठ प्रबंधक टूरिस्ट विलेज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भदैयाकुण्ड निर्झर महोत्सव 29 मार्च से 31 मार्च 2017 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की संपूर्ण तैयारियां और आवश्यक व्यवस्थाए समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बताया कि भदैयाकुण्ड निर्झर महोत्सव में 29 मार्च को भारत विकास परिषद एवं अन्य समितियों के सहयोग से भजन-कीर्तन कार्यक्रम एवं 30 एवं 31 मार्च को लोक संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कार्यक्रमों में बाहर से आने वाले कलाकारों को ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था करने के वरिष्ठ प्रबंधक टूरिस्ट विलेज को निर्देश दिए। कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भदैयाकुण्ड शिवपुरी के उन्नयन हेतु विधायक निधि से प्राप्त राशि को उपयोग कर कार्यो को स पन्न कराया जाए। उन्होंने पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर किए जा रहे सौदर्यकरण कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में शिवपुरी जिले की पर्यटन मास्टर प्लान की डीपीआर, इलेक्ट्रीकल कंसल्टेंट, आर्किटेक्ट एवं अर्बन प्लानर इ पेनलमेन्ट के संबंध में भी चर्चा की गई।
