रेत माफिया पर आईपीएस सुजानिया का कहर: 20 डंपर दो पनडुब्बी एक एलएनटी मशीन जप्त

NEWS ROOM
करैरा। खबर आ रही है कि करैरा के रेत माफियाओ पर आज करैरा एसडीओपी आईपीएस सुजानिया कहर बनकर टूट पड़े। बताया गया है कि ग्राम दबरा सानी में भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खन्न और परिवहन किया जा रहा था। इस अवैध कारोबार की सूचना पर करैरा एसडीओ अनुराग सुजानिया ने छापा मार कार्यवाही की इस कार्यवाही में 20 डंपर दो पनडुब्बी एक एलएनटी मशीन जप्त करने की खबर आ रही है। 

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनो से शिवपुरी की मिडिय़ा इस खदान के अवैध रेत खनन के कारोबार को लगातार प्रकाशित कर रही थी। इसी क्रम के चलते करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया ने इस खदान पर औचक छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। 

किसी को नहीं थी कानों कान खबर 
सूत्रों की माने तो उक्त बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने हेतु सभी बातों को गुप्त रखा गया था कार्रवाई में एसडीओपी करैरा के द्वारा पहले एक मीटिंग कर के टीम बनाई गई जिसमें अमोला थाना प्रभारी वेदेन्द्र कुशवाह, दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी, सीहोर थाना प्रभारी डी एस कुशवाहा, करेरा थाना प्रभारी ओपी आर्य की टीम को सादा कपड़ों में डंपर में बिठाकर पहुंचाया गया तथा प्राइवेट गाडिय़ों का भी उपयोग किया गया तब जा कर इतनी बड़ी कार्यवाही हो सके नहीं तो माफियाओं को सारी सूचना मिल जाती है और वह मौके से भाग जाते हैं।

माफियाओं का है पूरा नेटवर्क
सूत्रों के अनुसार करेरा के वरिष्ठ अधिकारियों पर नजर रखने के लिए रेत माफियाओं द्वारा अपने आदमी लगाए गए हैं तथा वहां पहुंचने के रास्ते पर भी इनके आदमी लगे रहते हैं जैसे ही कोई सरकारी वाहन इस तरफ आता है इनके आदमी माफियाओं को फोन से सूचित कर देते हैं जिससे वह लोग अलर्ट हो जाते हैं जब 2 या 3 किलोमीटर की दूरी रह जाती है यह लोग अपने वाहन खाली कर के भाग जाते हैं और पनडुब्बियों को भितरवार सीमा की ओर भेज देते हैं लेकिन इस बार पुलिस व प्रशासन की चाल इन पर भारी पड़ी और प्लान की गई कार्रवाई के कारण यह लोग पकड़े गए।

खदान कहीं रॉयल्टी कहीं की 
उक्त कार्यवाही में रेत का एक कट्टा भी बरामद हुआ है जो कि जेतपुर खदान का बताया जा रहा है जबकि जेतपुर खदान उक्त खदान से करीब 40 किलोमीटर दूर है फिर भी यहां पर इतनी दूर उक्त खदान का रॉयल्टी कट्टा बरामद होने भी रेत माफियाओं की गतिविधियों को संदिग्ध बनाता है हो सकता है कि रेत माफिया के द्वारा नकली कट्टा छपवा कर इस्तेमाल किया जा रहा हो सभी तथ्यों पर जांचोपरांत कार्यवाही करने की बात प्रशासन कह रहा है। यदि रॉयल्टी असली हे तो जेतपुर खदान संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

सरपंच पर भी होगी कारवाई 
एसडीएम करैरा सीबी प्रसाद के अनुसार सुनारी सरपंच श्रीनिवास रावत का भी डंपर रेत का परिवहन करता उक्त कार्रवाई में पकड़ा गया हे जब जनप्रतिनिधि ही ऐसे क्रिया कलापों में संलिप्त रहेगे तो अन्य लोग तो करेंगे ही इसलिए धारा 40 के तहत ग्राम सुनारी के सरपंच को नोटिस जारी किया जाएगा उसके उपरांत उस पर कार्यवाही कर सरपंच के पद से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी।

रेत माफिया पर भी होगी कार्रवाई
पूर्व में देखा गया है कि कार्यवाही के दौरान जप्त किये गए डंपर व मशीनों पर ही कार्यवाही होती थी लेकिन इस बार प्रशासन का कहना है कि रेत माफियाओं को भी नहीं ब शा जाएगा और इनके ऊपर भी विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध कारोबार पर अंकुश लग सके सूत्रों की माने तो अवैध रेत परिवहन और निकासी के मामले में रासुका तक की धारा में प्रकरण दर्ज करने का प्रावधान है प्रशासन ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही करने का मन बना लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!