रात में 12 वजे बज रहा था डीजे, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के होटल पीएस रेंसीडेंसी के पास बीती रात्रि कोतवाली पुलिस ने एक डीजे को पकडक़र कोतवाली में रखबा दिया है। उक्त डीजे रात्रि 12 बजे बज रहा था। पुलिस ने उक्त डीजे के संचालक पर मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि कोतवाली टीआई संजय मिश्रा रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी पीएस होटल के पास इंडियन डीजे बैंड एक बारात में बज रहा था। जिसपर बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कोतवाली टीआई ने उक्त डीजे को बंद कराकर कोतवाली में भिजवा दिया।

कोतवाली में आकर पुलिस ने उक्त डीजे संचालक अरूण कुशवाह निवासी मंशापूर्ण मंदिर के पास और एक अन्य साथी के खिलाफ धारा धारा 188 ताहि 7/15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!