सूने घर का ताला तोडक़र चोरी

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कस्बा पिछोर में बीती रात अज्ञात चोर ने एक घर में घुसकर सोने चांदी के जेबरात तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि चोरी गए सामान का मूल्य लगभग एक लाख रूपए है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी अतिलखेश्वरी शर्मा पत्नि सीाताराम शर्मा उम्र 67 साल अपने परिजनों के साथ घर को सूना छोडक़र कहीं गर्ई हुर्ई थी। इसका फायदा उठाकर बीती रात चोर उसके घर में घुस गए और सूने घर का ताला तोडक़र उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी पर उन्होंने हाथ साफ कर दिया। चोरी गए आभूषणों में सोने की अंगूठी और चांदी के जेबरात शामिल है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!