जुएं के फड़ पर पुलिस का धावा, पांच दबौचे

Updesh Awasthee
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसाना में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुए के एक फड़ पर धावा बोलकर पांच जुआरियों को गिर तार किया तथा मौके से 5800 रूपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को भैंसाना में जुए का फड़ चलने की सूचना उन्हें काफी दिनों से मिल रही थी। जुए के फड़ से गांव का बातावरण प्रदूषित हो रहा था कल जब मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि फड़ पर लगभग आधा दर्जन जुआरी है तो पुलिस ने छापामार कर्रवार्ई करते हुए पांच जुआरियों को गिर तार कर लिया।


 गिर तार आरोपियों के नाम है ओमप्रकाश पुत्र रामगोपाल शर्मा, कुंजबिहारी पुत्र कैलाश नारायण निवासी खजूरी, रघुवीर पुत्र विशनलाल निवासी रौदा, हरी सिंह पुत्र विशराम कुशवाह और हाकिम पुत्र विजय सिंह रावत निवासी पहाड़ी बसर्ई। बताया जाता है कि उक्त जुआरी विजय सक्सेना के खेत में जुआ खेल रहे थे। 


शहर कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेल रहे दो जुआरियों के फड़ पर छापा मार कर उनके कब्जे 3000 रूपए व ताश की गड्डी बरामद की है। गिर तार किए गए आरोपियों में रिजवान, गोलू गोस्वामी शामिल है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!