क्रेशर में फंसे पत्थर को निकाते समय मशीन चालक का हाथ कटकर अलग

बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बामौरकलां गांव में एक क्रेशर में फंसे पत्थर को निकालने के फेर में एक अपना हाथ गवां दिया। यह घटना बामौरकलां गांव के सिद्ध बाबा क्रेशर मशीन पर बीते रोज मशीन चला रहे चालक ने पत्थर फंस जाने पर उसे हाथ से हटाने लगा तभी मशीन का चालू हो गई और उसका हाथ कटकर नीचे गिर गया। इस बात रिपोर्ट मशीन चला रहे कारीगर ने की तो बदरवास थाना पुलिस ने 287, 338 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी कन्हैया पुत्र लालाराम कुशवाह उम्र 19 वर्ष निवासी उमरी ने सिद्धबाबा केशर पर मशीन चलाने का कार्र्य करता है। लेकिन मशीन में जब गिड्डी बनाने का काम चल रहा था उसी समय पत्थर मशीन के पर्दे में फंस गया और कन्हैया अपने हाथ पत्थर निकालने लगा तभी मशीन चालू हो गई और मशीन पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण उसका हाथ कट गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से क्रेशर संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!