फिर अस्पताल के गेट की जाली में फंसा मासूम बालिका का पैर

शिवपुरी। आज जिला अस्पताल के गेट ने नीचे लगी जाली में एक मासूम का पैर फंस गया। जिससे मासूम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह सब जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से निकाला जा सका जिससे बालिका की जान बच सकी। जाली में पैर फंसने की चार माह में यह दूसरी घटना है। 

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के गेट में जो केटल गार्ड लगा हुआ है उसमें गैप अधिक होने के कारण आए दिन दुर्घटनायें होती हैं। आज जब एक बालिका गेट से अंदर प्रवेश कर रही थी तो उसका पैर जाली के भीतर नीचे चला गया जिसे निकालने के तमाम प्रयास व्यर्थ हुए। उधर रो-रो कर बालिका का बुरा हाल हो रहा था। 

परन्तु काफी समय तक अस्पताल प्रबंधन ने सुध नहीं ली बाद में गैस कटर से जाली काटी गई तब कहीं जाकर बालिका का पैर बाहर निकला और उसकी जान बच सकी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!