5 माह तक रेप करता रहा, फिर दोस्तों के बीच...

शिवपुरी। खबर आ रही है जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अतंर्गत रहने वाली एक 14 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर 5 माह तक बलात्कार करता रहा। इतना ही नही वह अपने दोस्तो से भी संबंध बनाने को लड़की पर दबाब डाल रहा था। इससे पीडि़ता का सब्र टूट गया उसने पुलिस की शरण ली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर 2016 को आरोपी धारा कुशवाह निवासी हाथीथान मोहल्ला ने 14 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार कर दिया और उसे बदनाम करने की धमकियां देकर लगातार पांच माह से उसका दैहिक शोषण करता रहा। 

हद तो जब हो गई आरोपी ने अपने मित्रों से भी बालिका को शारीरिक संबंध बनाने के लिए  दवाब बनाने लगा। जिससे बालिका काफी परेशान हो गई, लेकिन उसका धैर्य आरोपी की इस पेशकश से टूट गया और उसने बदनामी के डर को अपने मन से निकालकर आरोपी को सबक सिखाने की ठान कर थाने पहुंच गई। 

जहां उसने पुलिस के समक्ष सारा वाक्या सुना दिया। जिस पर पुलिस ने पीडि़त बालिका के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506, सहित 3 (2)(व्ही)3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!