रतनजोत के बीज खाने से 10 बच्चियों की हालत बिगड़ी

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मसूडी में परिजन काम करने के लिए गए हुए थे जबकि बच्चों को घर पर ही छोड़ गए। खेलते समय 10 बच्चियों ने रतनजोत के बीजों का सेवन कर लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। 

बच्चियों की हालत बिगडऩे की सूचना जब परिजनों लगी तो वे तुरंत गांव लौटकर आए और इलाज हेतु उन्हें देर रात्रि कोलारस अस्पताल लेकर आए, जहां से रात्रि 11 बजे गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!