बिना डायवर्सन काटी कॉलोनी, SDM ने ठोका 20 लाख का जुर्माना

Updesh Awasthee
SHIVPURI NEWS | शहर में अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्घ एसडीएम ने आज 20 लाख से अधिक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। यह कार्यवाही मनियर में बिना डायवर्सन के छोटे छोटे भू खंड काटकर अवैध कॉलोनाइजेशन किए जाने के मामले में की है। 

जानकारी के अनुसार आज एसडीएम रूपेश उपाध्याय ने बडी कार्यवाही करते हुए जिन लोगों पर जुर्माना अधिरोपित किया है उनमें सुधीर पुत्र भवानीशंकर शर्मा, सर्वे क्रमांक 282, शिवचरण पुत्र कंचन बाथम, सर्वे क्रमांक 282/2 मिन 3, श्रीमती रमा बाई सर्वे क्रमांक 74 मिन 1, मिन 2 प्रकाश धाकड़ सर्वे क्रमांक 84 मिन 1, कमरलाल पुत्र रतिराम किरार सर्वे नंबर 197 मिन 1 शामिल हैं। इनके विरुद्घ अवैध कॉलोनाइजेशन के प्रावधानों के तहत 8.11.16 को प्रकरण एडीएम को भेजे गए थे।

म.प्र. भू राजस्व संहिता की धारा 172 (4) के तहत पुन: जाँच हेतु ये प्रकरण एसडीएम कार्यालय भेजे गए। एसडीएम ने इन्हें अवैध कॉलोनाइजेशन के लिए दोषी पाया और इनके विरुद्घ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 172 (4) के तहत कुल करीब 20 लाख रुपए का आर्थिक दण्ड अधिरोपित करने के आदेश दिए हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!