शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में गुरूवार की देर शाम एक इण्डेन गैस सिलेण्डर के ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गोपाल जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी 27 नंबर कोठी के पास लाल माटी मजदूरी करके अपनी मोटरसाइकिल से गुना वायपास की ओर से अपने घर जा रहा था तभी फतेहपुर तिराहे के पास ग्वालियर की ओर से आ रहे इण्डेन गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 3799 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गोपाल की मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी जिससे उसके हाथ, पैर सहित अन्य जगह चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोडक़र मौके से फरार हो गया जबकि घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
