SHIVPURI NEWS | पिछले कई वर्षो से आपराधिक मामलो में फरार चले आ रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने भिण्ड जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। इस आरोपी को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एस.पी. सुनील कुमार पाण्डेय को मुखबिर द्बारा सूचना मिली की शेरा उर्फ इरशाद पुत्र बाबू खान निवासी पुरानी शिवपुरी हाल निवासी ग्राम विठठोनी तहसील वाह जिला आगरा जो कि कई मामलो में फरार चला आ रहा है वह भिण्ड में देखा गया है।
मुखबिर से मिली इस सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया और उक्त फरार को पकडऩे हेतु एसडीओपी जीडी शर्मा को निर्देशित किया। एसपी के निर्देशन और एसडीओपी के मार्ग दर्शन में देहात थाना प्रभारी संजीव तिवारी ने एक टीम का गठन कर उक्त फरारी को पकडऩे हेतु भिण्ड रवाना किया। पुलिस ने आज शेरा खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से इसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया फरारी दहेज प्रताडऩा के मामले में बांछित था।
