NTPC के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर में नव निर्माणाधीन कॉलेज एनटीपीसी की गुणबत्ता को लेकर आज शहर के छात्र संघठन,जनपद सदस्य और युवक काग्रेंस ने आज ज्ञापन सौंपकर शहर इस कार्य की गुणबत्ता की और ध्यान आकर्षित करने का आग्रह किया।

आज जनपद सदस्य अमित शिवहरे, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप गुर्जर और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहुॅचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर प्रजापति को सौंपा।

इस ज्ञापन के माध्यम ने इन संघठनों की मांग है कि एनटीपीसी के नवनिर्माणाधीन कॉलेज में ठेकेदार द्वारा गुणबत्ता को ताक पर रखकर मनचाहे तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। इसमें उपयोग किया जाने बाला सामान गुणवत्ताओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है। साथ ही संघठनों ने मांग की है कि उक्त कॉलेज के निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के लिए इस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया जाए। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!