शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम बनियानी में कल सुबह एक चोर मकान में चोरी की नियत से घुस गया। लेकिन जगार होने पर बिना चोरी किए ही मौके से भाग गया, लेकिन भागते समय फरियादी ने चोर को पहचान लिया और उसके खिलाफ शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज करा दी।
जानकारी के अनुसार केदार सिंह पुत्र बादाम सिंह रावत निवासी बनियानी के मकान में कल सुबह 6:30 बजे एक चोर जितेन्द्र पुत्र बल्ली घुस गया जिसने घर में रखे सामान की उठा पटक की। आवाज सुनकर फरियादी और उसका परिवार जाग गया और चोर को घर में घुसा देख उसे पकडऩे का प्रयास किया।
लेकिन चोर चकमा देकर भागने में सफल हो गया। फरियादी केदार सिंह ने उक्त शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ भादवि की धारा 454, 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
