टीकाकरण के बाद भैंस की मौत, डॉक्टर पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ी में रहने वाले रामकिशन शर्मा ने टीकाकरण के बाद भैंस की मौत हो जाने और अन्य जानवरों के अस्वस्थ होने पर डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत थाने पर की जिस पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर राजेन्द्र धाकड़ के खिलाफ भादवि की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी रामकिशन शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी रामखेड़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 20 दिस बर 2016 को मारौरा खालसा में अपने जानवरों का आरोपी डॉक्टर राजेन्द्र पुत्र कमरलाल धाकड़ से इलाज कराया था। 

डॉक्टर ने सभी जानवरों को टीका लगाए तभी से उसकी तीन भैंस, दो पड़ा, दो बैल और एक गाय बीमार हो गई और इसी बीमारी के चलते विगत दिवस एक भैंस की मौत हो गई। जिससे रामकिशन को काफी नुकसान हुआ और डॉक्टर द्वारा किए गए इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत उसने थाने में दर्ज करा दी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!