रात में 2 बजे घुस आया पड़ौसी, सुबह जेल भेज दिया गया

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भावखेड़ी में विगत रात्रि गांव के एक युवक ने महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। जिसे कल पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार भावखेड़ी निवासी महिला विगत 6 जनवरी को घर पर अकेली थी। उसका पति गांव से बाहर गया हुआ था। तभी शाम 6 बजे करीब गांव में रहने वाला आरोपी रामकिशन पुत्र पऊआ जाटव वहां पहुंचा और उसने उसके पति के बारे में पूछा तो पीडि़ता ने बताया कि उसका पति गांव से बाहर गया हुआ है।

जिस पर आरोपी यह सुनकर चला गया रात्रि करीब दो बजे आरोपी रामकिशन उसकी पाटौर पर चढक़र अंदर घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन पीडि़ता नेे उसका विरोध कर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आरोपी घबरा गया और वहां से भाग खड़ा हुआ। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!