दो बेटी तो पैदा हो गई, बेटा नहीं हुआ तो पीटा,मामला दर्ज

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में लोधी परिवार की बहू ने ससुराल वालों की पुत्र की चाहत को पूर्ण नहीं किया तो पति और ससुर ने पीडिता को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया  और उसे ताने देकर मारपीट करने लगे। इससे व्यथित होकर पीडि़ता थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रामवती लोधी का विवाह ग्राम रमपुरा के गजराज सिंह लोधी के साथ 12 वर्ष पूर्व हुआ था। इसके बाद दोनों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरूआत की औैर विवाह के एक वर्ष बाद ही रामवती ने एक पुत्री को जन्म दिया। 

जबकि उसका पति गजराज लोधी और ससुर हरनाम लोधी पुत्र की चाहत में थे। लेकिन पुत्री की जन्म से वह आहत हो गए और उन्होंने इंतजार शुरू कर दिया। पहली पुत्री के जन्म के बाद रामवती ने एक दूसरी पुत्री को जन्म दिया। जिससे आरोपीगण रामवती को हीन भावना से देखने लगे। 

यहां तक की आरोपियों ने उसे ताने मारना और तरह-तरह से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। बीते 18 दिसंबर  2016 से लगातार आरोपीगणों ने पीडि़ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीडि़ता काफी आहत हो गई और उसने आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए पुलिस की शरण ली और एक शिकायती आवेदन थाने पहुंचकर सौंप दिया।

जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी गजराज और उसके पिता हरनाम लोधी के खिलाफ भादवि की धारा 498 ए सहित 323 का प्रकरण दर्ज कर लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!