वृद्ध की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
बैराड़। जिले के बैराड़ कस्बे में निवासरत एक 60 वर्षीय वृद्ध की ग्राम बमनपुरा में स्थित लगभग दो बीघा जमीन पर वहां के रहने वाले एक दबंग रावत परिवार के सदस्य ने कब्जा कर लिया और धौंस दिखाकर उसके खेत की मिट्टी का खनन कर उसे बेच दिया। जिससे वृद्ध काफी परेशान है और उसने उक्त दबंग की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज करार्ई है। 

जानकारी के अनुसार पीडि़त पुरूषोत्तम पुत्र गुलाबचंद व्यास उम्र 60 वर्ष के स्वामित्व की दो बीघा जमीन ग्राम बमनपुरा में स्थित है। लेकिन श्री व्यास बैराड़ में आकर निवास करने लगे और उस जमीन की देखरेख से उनका ध्यान हट गया। 

जिसका फायदा ग्राम राजेन्द्र सिंह पुत्र बारेलाल रावत ने उठाया और उस जमीन पर कब्जा कर लिया जब यह बात श्री व्यास को ज्ञात हुर्ई तो उन्होंने आरोपी से उनकी जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने धमकी देकर भगा देता था और अपने रसूक की धौंस देने लगा। 

कुछ समय पूर्व आरोपी ने खेत की मिट्टी का खनन शुरू कर दिया। जिसे वृद्ध ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने वृद्ध के साथ अभद्रता कर दी और खनन की गई मिट्टी को बेच दिया। इस घटना से व्यथित होकर 17 जुलाई 20167 को श्री व्यास ने बैराड़ थाना पुलिस को एक शिकायती आवेदन सौंपा जिसमें उन्होंने उनके साथ हुई घटना का उल्लेख किया।

जिसकी जांच करने के बाद कल पुलिस ने राजेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ धारा 447, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!