शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई नोट बंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज कांग्रेस का जनाक्रोश मार्चा निकाला गया। आज कांग्रेस का यह शो भी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आया। काग्रेस ही कई धड़ों में बटी हुई दिखाई दी। इस टुकडियों में बटे कांग्रेसियों की भीड़ ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर माधव चौक से कोर्ट रोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।
विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से आमजन को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने आज जनाक्रोश मार्च निकाला। दोपहर 1:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में झण्डे और तख्तियां थाम कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व कोलारस विधायक रामसिंह यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।
आंदोलन में शामिल होने वालों में विधायक रामसिंह यादव, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह यादव गणेश गौतम, हरवीर रघुवंशी, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, जनपद अध्यक्ष पारम रावत, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, केएल राय, विजय शर्मा, विनोद धाकड़, राजेन्द्र शर्मा, आलोक शुक्ला, पार्र्षद विवेक अग्रवाल, इस्माईल खांन, आकाश शर्मा, वासिद अली, सहित प्रदेश कांग्रेस एवं पीसीसी. सदस्य , समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवपुरी शहर, ग्रामीण, कोलारस , बदरवास, पिछोर, खनियाधाना, करैरा , नरवर , पोहरी कांग्रेस के सहयोगी संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई. , अनु. जाति, अल्पसं यक, पिछडा वर्ग, विधि प्रकोष्ठ, कांग्रेस के समस्त निर्वाचित जन प्रतिनिधि एवं समस्त सेक्टर प्रभारी , सांसद प्रतिनिधि, एवं कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
