आम रास्ते पर बना डाला शौचालय, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Updesh Awasthee
शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 29 सर्ईसपुरा में निवासरत एक युवक ने आम रास्ते को बंद कर वहां शौचालय का निर्माण कर दिया जिससे कॉलोनीवासियों का आवागमन बंद हो गया है। ऐसी स्थिति में पीडि़त कॉलोनीवासियों ने सीएम हेल्प लाईन पर अतिक्रमण हटाने की शिकायत की है लेकिन उसका कोई निराकरण नहीं हुआ। यहां तक की कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका सीएमओ और एसडीएम को भी उक्त अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायती आवेदन दिया है।

पीडि़त प्रेम कुमार खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास में रहने वाले हरीशंकर शेजवार ने आम रास्ते को बंद करने की नियत से वहां शौचालय का निर्माण कर दिया है। जब उक्त निर्माण प्रारंभ हुआ था तब ही उसने सीएम हेल्प लार्ईन पर शिकायत की थी। 

जिसका शिकायत नंबर 3137032 उसे प्राप्त हुआ था। इसके बाबजूद भी उक्त शिकायत का निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद 3 जनवरी को प्रेम कुमार ने एसडीएम रूपेश उपाध्याय और सीएमओ रणवीर कुमार को शिकायती आवेदन सौंपा। 

आरोप है कि शिकायत के बाद नपा के कर्र्मचारी मौके पर पहुंचे जहां उक्त  कर्र्मचारियों ने उक्त अतिक्रमण को नहीं हटाया और वहां से वापस लौट आए। पीडि़त युवक प्रेम कुमार ने बताया कि जो कर्र्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचा था वह हरिशंकर शेजवार का करीबी रिश्तेदार है इस कारण उस पर कार्रवार्ई नहीं की जा रही है। 

ऐसी स्थिति में कॉलोनी वासियों के समक्ष भीषण समस्या खड़ी हो गर्ई है। आम रास्ता बंद हो जाने से आवागम प्रभावित हो रहा है और लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!