किसान को किडनैप कर ले जा रहे थे बदमाश, पुलिस नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने बचाया, थाने का घेराव

Updesh Awasthee
POHRI NEWS | अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बछौरा में एक युवक का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। आरोपियों द्वारा उक्त युवक को पकडने के बाद जमकर मारपीट भी की है। उसके बाद ग्रामीणों ने एक जुटता दिखाई और बदमाशों का पीछा किया तो वो युवक को छोडक़र भाग खड़े हुए। गुस्साए ग्रामीणों ने पोहरी थाने पर पहुॅचकर हंगामा भी किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 9 वजे रविन्द्र पुत्र बादामी लाल धाकड़ उम्र 30 वर्ष निवासी बछौरा अपने खेत पर पानी दे रहा था। तभी दो हथियारबंद बदमाशों ने युवक को पकडक़र अपने साथ ले जाने लगे। युवक चिल्लाया तो बदमाशों ने युवक की जमकर मारपीट की। युवक की पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ लगाई तो बदमाश उसे छोडक़र भाग खड़े हुए।

इस बात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो गुस्साए ग्रामीण ट्रेक्टरों में भरकर थाने आ धमके और घेराव कर डाला। 

इनका कहना है
बदमाशों के द्वारा युवक को पकडने की सूचना मिली है जिसपर हमने टीम को भेज दिया था। उसके बाद आधा दर्जन ग्रामीण ट्रेक्टरों में भरकर थाने पर आ गये। जिन्हें बताया गया है उक्त घटना को अंजाम किसने दिया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
राजेन्द्र शर्मा 
थाना प्रभारी पोहरी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!