खंबे पर चढक़र गाय देख रहे युवक की करंट से मौत

Updesh Awasthee
SHIVPURI NEWS | जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के नयागांव में निवासरत एक युवक को उस समय करंंट लग गया जब वह खंबे पर चढक़र अपनी गायों को देख रहा था। यह करंट इतना जोरदार था कि युवक खंबे से ही चिपक कर रह गया और मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र बल्लब गिरी उम्र 30 वर्ष निवासी नयागांव अपने घर से खेत के पास गायों को देखने गया हुआ था। तभी गाय नहीं दिखी तो युवक ने खंबे पर चढक़र गायों को देखने लग गया। 

तभी अचानक खंबे में करंट आ गया और राजेश खंबे से ही चिपक गया। जब राजेश को खंबे से चिपकाहुआ उसके साथियों ने देखा तो उसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी और बिजली बंद कराई। जब तक विद्युत सप्लाई बंद हो पाती युवक ने दम तोड़ दिया।

इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस थाना सुभाषपुरा में दी। जहॉ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!