मोबाईल की दुकान का ताला तोडक़र चोरी

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी कस्बे में ही एक मोबाईल की दुकान का ताला तोडक़र चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया दे डाला। इस चोरी में चोरो ने दुकान में रखे नए मोबाईलों सहित नगदी पर हाथ साफ किया है।

जानकारी के अनुसार पोहरी में मुख्य मार्केट में पीता बरा मोबाईल की दुकान का संचालक हिमांशु गुप्ता बीते रोज शाम को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। त ाी रात्रि में दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोडक़र दुकान में रखे मोबाईल सहित नगदी पार कर दी। 

इस घटना की सूचना हिंमाशु को आज सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। जब देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े है। दुकान में जाकर देखा तो लगभग 42 हजार रूपये के लगभग का सामान चोर अपने साथ समेट कर ले गए। इस घटना की सूचना फरियादी ने पुलिस थाना पोहरी में की जहॉ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!