रात्रि में मौसम के बदले मिजाज, पारा औंधे मुंह गिरा, लोगों ने अलाव की ओर किया रूख

Updesh Awasthee
शिवपुरी। आज रात्रि से शहर में मौसम ने एक दम से अपना रूख बदल दिया। जिससें पूरे शहर में लोगों को अभी तक नहीं हुर्ई सर्दी का अहसास हुआ।  शहर के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। सर्दी में इजाफा हो गया, दिन और रात के तापमान में भार गिरावट आ गई। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। वहीं रविवार को बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगोंं की भीड़ दिखी। 

विदित हो कि हिमाचल प्रदेश और ज मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर शहर में देखने को मिल रहा है। शनिवार-रविवार की दर यानी रात से आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया। जिससे शहरवासी शनिवार को दिनभर धूप से वंचित रहे। उधर शीत लहर का असर हुआ जिससे दोनों तापमान नीचे आ गए। ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन में ही गर्म कपड़े पहनने पड़ गए। वहीं खाने के मीनू में भी अंतर देखा गया। 

तापमान में आई गिरावट 
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार को इसमें गिरावट हुई। न्यूनतम पारा 1 डिग्री लुढक़कर 9 पर आ पहुंचा। अधिकतम पारा में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। यह लुढक़कर 20 डिग्री पर पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी एक दो दिन मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!