शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलोथरा से एक नाबालिग बालिका अपने घर से अचानक गायब हो गई। बालिका की मां की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कलोथरा की रहने वाली गोमती पत्नी हनुमंत कुशवाह ने सोमवार को करैरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई।
उनके द्वारा काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा अब उसे संदेह है कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।