पिछोर। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत संकटमोचन कॉलोनी निवासी एक महिला ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार संकटमोचन कॉलोनी निवासी गोमती बाई साहू उम्र 30 वर्ष ने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
