मवेशी घुसने को लेकर विवाद, चली लुहांगी, कुल्हाड़ी, हत्या का प्रयास

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के आंकुर्सी गांव में दो पक्षों में महज खेतों में मबेशी घुसने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में जमकर लाठी,कुल्हाड़ी,लुहांगी चली। जिसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहॉ गंभीर हालात देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम आंकुर्सी सूरज पुत्र हरचरण धाकड़ उम्र 30 वर्ष के खेत में गांव के ही मदन पुत्र रामदयाल धाकड़ के मवेशी घुस गए थे। जिसपर दोनो पक्षों में मबेशी को लेकर विवाद बढ़ गया। 

यह विवाद धीरे धीरे बढने लगा और बलवा का रूप लेने लगा। दोनो और से जमकर लाठीयों लुहांगीयों से हमला बोल दिया। इस हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

इस घटना मे पुलिस ने सूरज की रिपोर्ट पर आरोपी भगवति, कन्हैया, बृजमोहन, नंदलाल, मदन निवासी आकुंर्सी के खिलाफ धारा 307,147,148,149,294,506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही दूसरे पक्ष में मदन की रिपोर्ट पर आरोपी हरज्ञान, बृजेश,सूरज,बीरेन्द्र मुखेराम के खिलाफ धारा 324,323,294,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!