बहन का BPL CARD नहीं बना तो सहायक सचिव को पीटा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के  ग्राम नरौआ में एक युवक ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ महज इस लिए मारपीट कर दी क्योंकि सहायक सचिव ने उसकी बहिन का बीपीएल का राशनकार्ड नहीं बनाया। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज ग्राम पंचायत नरौआ के सहायक सचिव बल्ली पुत्र बृजलाल प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी नरबर अपनी पंचायत में कुटीर के फोटो खींचकर लौट रहा था। तभी गांव का ही आरोपी दंबग पंजाब सिंह राबत आ गया और रास्ता रोक कर सहायक सचिव से अपनी बहिन का बीपीएल कार्ड न बनने की शिकायत करने लगा।

जब सहायक सचिव ने कहा कि बीपीएल कार्ड में नहीं अनुविभागीय अधिकारी बनाते है तो आरोपी सहायक सचिव से भिड गया और सहायक सचिव के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं इस घटना में सहायक सचिव का टेवलेट भी टूट गया।

इस बात की शिकायत सहायक सचिव ने पुलिस थाना सीहोर में की। जहॉॅ पुलिस ने पंचायत सहायक सचिव की रिपोर्ट पर आरोपी पंचाब सिंह राबत के खिलाफ धारा 353,294,323, 506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!