विभागीय समीक्षा: नेशनल पार्क का प्रवेश शुल्क कम होगा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। मध्यप्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा की अध्यक्षता में जिला शिवपुरी के एक दिवसीय प्रवास के दौरान वनए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की।

टूरिस्ट विलेज के सभागृह में कल शाम को आयोजित लोक लेखा समिति की बैठक में समिति के सदस्य एवं विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, सदस्य एवं विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रहलाद भारती विधायक रामसिंह यादव, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, वनसंरक्षक हरिओम शंखवार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री चौधरी, वनमण्डला अधिकारी आरएस कोरी प्रोटोकॉल ऑफिसर नरेन्द्र मिश्रा, अपर कलेक्टर नीतू माथुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

लोक लेखा समिति ने वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में माधव नेशनल पार्क स्थित होने के कारण वन प्राणियों को अधिक से अधिक पर्यटक देख सके, इसके लिए नेशनल पार्क में लगने वाले प्रवेश शुल्क की राशि कम किए जाने हेतु शासन को पत्र लिखा जाए।

समिति ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानो के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाली खाद्य सामग्री की कालाबजारी न हो,इसके लिए दुकानों तक खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम; ग्लोबल प्रोजीशन सिस्टम लगाए जाए। 

समिति ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में स्थित चालू हेण्डपंपो की क्रॉस चैंकिग की जाए और निर्देश दिए कि बिजली बिल भुगतान के कारण नलजल योजनाए बंद न रहे ऐसी योजनाए जो बंद है उन्हें त्वरित अभियान के रूप में शुरू किया जाए । समिति ने निर्देश दिए कि समस्यामूलक क्षेत्रों में पेयजल की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करे।

समिति ने बैठक के शुरू में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने हुए वन विभाग की संचालित गतिविधियों जिसमें पौधरोपण की सरवाईवल रेट वन अधिकार अधिनियम के तहत वन वासियों को प्रदाय किए गए पट्टे, तेंदू पत्ता संग्रहण आदि की समीक्षा की।

समिति ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा संचालित पेयजल योमजनाए, बंद पड़े हेण्डपंप की स्थिति, बिजली बिल भुगतान न होने के कारण बंद नलजल योजनाए, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के लिए गठित सर्तकर्ता समिति की जानकारी ली । बैठक के शुरू में कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने जिले की मूलभूत जानकारियों से अवगत कराते हुए उक्त विभागों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी दी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!