पोहरी। जिले के पोहरी मे आज मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती शामिल हुए। पोहरी में बलारी माता सामुदायिक संगठन द्वारा 71 स्वसहायता समूह संचालित किये गये है। जिनका मूल उददेश्य नारीयों को अपनी जीविका चलाने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। आज इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मे 71 समूहों के बीच मे 98 लाख रूपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
पोहरी मे शिविर मे स्वसहायता समूह की करीब 200 महिलाएं उपस्थित थी। इस स्वसहायता समूह मे महिलाओ को जो ऋण दिया जाता है जिससे वो स्वंय के कारोवार और आजीविका चलाने के लिये दिया जाता है। इसमे एक लिमिट तय की जाती है जिसमे ऋण का लेन-देन किया जाता है। इसमे कई आजीविका चलाने के साधन है जैसे जडीबूटी, दुग्ध उत्पादन, नलकून खनन से लेकर कई आर्थिक व्यवस्थाओं का उचित साधन है जिसमे घर की आजीविका विना परेशानी के चलाई जा सकती है।
इस कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती, विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन,आर एम मध्यांचल ग्रामीण बैंक जेडी तिवारी, एसएन दीक्षित शाखा प्रवंधक मध्यांचल ग्रामीण बैंक पोहरी,डीएफएम जेपी गुप्ता,जिला परियोजना प्रवंधक अरविन्द भार्गव,विकास खण्ड प्रबंधक अभिषेक सक्सैना सहित सैकडो महिलाए मौजूद थी।
पोहरी मे आज मप्रराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती द्वारा स्व-’सहायता समूहो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम सुधरेंग तो युग सुधरेंगा हम बदलेंगे तो युग बदलेगा कहकर कहा कि मिशन के माध्यम से आगे बढना जरूरी है और साथ ही आर्थिक प्रवंधन को बढना है।
पोहरी एक आदिवासी पिछडा क्षेत्र है और अब हमारी महिलाए भी अपने परिवार की अजीविका के लिए जाग रही है। महाशक्ति जागेगी तो देश आगे बढेगा। वही सभी स्व-सहायता समूह को प्रोत्साहित किया गया।
