शिवपुरी। पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की पहल से बीते रोज सिंध नदी स्टाप डेम बनाने की मांग की जा रही थी। इसी कड़ी में बीते रोज सिंचाई विभाग के अधिकारियों कोलारस स्टाप डेम बनाने के लिए सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया हैं।
जानकारी के अनुसार कोलारस एवं बदरवास तहसील में सिंचाई हेतु सिंध नदी पर भड़ौता से लेकर साखनौर, आरी सड़, रिजौदी, घुरवार तक भरा रहे पानी इसके लिए पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। जल संसाधन विभाग की एक टीम ने प्राथमिक सर्वे के लिए बीते रोज राजगढ़ पाली पर वर्षो पुरानी डेम की मांग को देखते हुए प्राथमिक सर्वे कराया साथ दोनों ही स्थलों पर डेम एवं स्टाप डेम के निर्माण होने से राजगढ़ पाली पर डेम निर्माण से लगभग 30 से 35 गांव को सिंचाई का लाभ मिलेगा और सिंध नदी पर स्टाप डेम सीरीज बनने से लगभग 50 गांवों को पानी समस्या से निजात मिलेगी।
साथ ही कोलारस तहसील में जल स्त्रोत का मात्र एक साधन सिंध नदी है जो समय अनुसार दिस बर माह के बाद नदी में पानी नहीं रहता है। स्टाप डेम बनने पानी भी रूका रहेगा। जिससे आस-पास के लगभग 80 से 90 गांव को पानी का लाभ मिलेगा। सर्वे टीम में सिंचाई विभाग के एसडीओ बृजेश भार्गव, सब इंजीनियर विजय खैमरिया सहित स्थानीय लोगों में घनश्याम धाकड़ गौगारी, सियाराम धाकड़, अजय रोहाणी, सुरेन्द्र लोधी साखनौर, देवीचरण दांगी, जगदीश मंगल, शिशुपाल यादव, इन्द्रसेन यादव, कल्याण सिंह यादव, बाबू सिंह यादव रिजौदी आदि शामिल हैं।
