गृह कलेश के चलते युवक फांसी पर झूला

करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम खिरियासुनोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र मुलायम यादव निवासी खिरियासुनोली शराब पीने का आदी था जिसके चलते घर में आए दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात सुरेश आया और अपने कमरे में चला गया।

शनिवार की सुबह जब सुरेश की पत्नी गई तो उसने सुरेश को फंदे पर लटका देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!