शिवपुरी। पिछले दो दिन से सूर्यदेव होलिडे पर चल रहे है। जिससे पारे की दादा गिरी चल रही है। आज भी सूर्यदेव होलिडे पर रहे जिससे शिवपुरी शहर में शीत लहर का का आंतक रहा। इतना ही नही इस हड्डियां कंपा देने वाली सर्दी में इंद्रेदव ने भी शिवपुरी का दौरा कर दिया।
कल से बडी ठंड के कारण आठ बजे के बाद बाजार सुनसान हो गए। यहां तक की टूरिस्ट वेलकम सेंटर में लगाए गए मेले में भी ठण्ड का असर दिखाई दिया जहां मेले में भी लोग नहीं पहुंचे आज सुबह से ही सर्द हवाओं के बीच कोहरा छाया रहा। जिससे मौसम ठंडा रहा।
दोपहर तक स्थिति यह रही कि सूर्य देव के दर्शन ही नहीं हो सके,और इंद्र देव का दौरा भी हो गया। बूंदा-बांदी के कारण पारा और नीचे गिर गया। जिससे कई लोग घरों से ही नहीं निकले और जो निकले वह बाजारों और ऑफिसों में पहुंचने के बाद अलाव जलाकर तापते हुए देखे गए। ठण्ड के कारण चाट पकौड़ी और चाय की दुकानों पर भीड़ देखी गई। घरों में भी लोग मगौड़े और पकौड़े स्वाद ले रहे।
मौसम में नमीं और हल्की धूप फसलों के लिए होगी लाभ दायक
पिछले 9 दिनों से मौैसम में ठंडक घुलने और कल हुई हल्की बूंदाबादी से फसलों को अमृत की प्राप्ति हुई है। विशेषज्ञो की मानें तो यह मौसम फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इससे उपज बड़ेगी मौसम में हल्की नमी और धूप दोनों मिल रही है। जो फसलों के लिए अनकूल है। इसका लाभ किसानों को होगा।
नव वर्ष के नौ दिनों में इस तरह रहा तापमापी का पारा
वर्ष 2017 के पहले दिन से ही सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। जहां पहले ही दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री मापा गया वहीं न्यूनतम 13 डिग्री रहा और आज 9 वें दिन पारा सबसे कम 19 डिग्री नापा गया तथा न्यूतम तापमान 7 डिग्री रहा। जिससे शहर में ठिठुरन बढ़ी है।
अधिकतम न्यूनतम
1 जनवरी को 28 न्यूनतम 13*
2 जनवरी को 24 न्यूनतम 10*
3 जनवरी को 25 न्यूनतम 10*
4 जनवरी को 26 न्यूनतम 09*
5 जनवरी को 28 न्यूनतम 09*
6 जनवरी को 27 न्यूनतम 10*
7 जनवरी को 25 न्यूनतम 11*
8 जनवरी को 20 न्यूनतम 08*
9 जनवरी को 19 न्यूनतम 07*
