नपाध्यक्ष का दो साल का कार्यकाल शहर के लिये बना अभिशाप:हरिओम रठौर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। भाजपा नगर महामंत्री और नपाध्यक्ष पद के चुनाव में मुन्नालाल कुशवाह के विरूद्ध भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव में पराजित हुए हरिओम राठौर ने नपाध्यक्ष के दो साल के कार्र्यकाल पर तगड़ा हमला बोला है और कहा है कि उनका दो साल का कार्यकाल शहर के लिए बरदान नहीं बल्कि अभिशाप के रूप में सामने आया है। उनके कार्यकाल में शहर में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। 

नगर पालिका ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया और नपा में भ्रष्टाचार अराजकता और अफसरशाही की मनमानी ने सारी सीमाओं को लांघ दिया है। 

हरिओम राठौर ने कहा कि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह जिन उपलब्धियों को अपने खाते में ले जा रहे है वे सब शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे के प्रसास है,सिंध प्रोजेक्ट की एनओसी,नपा ने जो सड़के बनाई है उनका बजट राजे साहब के प्रायासो से आया है।  

नामांतरण के लिए जनता परेशान हो रही है। राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहे। पूरे शहर में रात्रि होते ही अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाईट नहीं जलती। स्ट्रीट लाईट की खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप नपा प्रशासन पर हैं। भीषण सर्दी पड़ रही है। लेकिन उनके कार्यकाल में शहर के प्रमुख स्थानों पर रात्रि में अलाव नहीं  जलाए जा रहे। 

जिससे गरीब वर्ग परेशान बना हुआ है। शहर में सफाई व्यवस्था चौपट है। डिवार्ईडर और फुटपाथों पर महिनों से झाडू नहीं लगी है। कुशवाह के कार्यकाल में फर्जी कार्य संपादित होकर लाखों के बारे न्यारे हो रहे हैं। नाली निर्माण के फर्जी कार्य के बहाने साढे 14 लाख रूपए हड़पने की योजना का पर्दाफाश हुआ है और इसमें एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!