आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गंदी बातें कीं, फोन काटा तो बोला नौकरी नहीं करने दूंगा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। बामौरकला के ग्राम ममरौनी में रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अज्ञात युवक ने अपने मोबाइल से फोन लगाकर अश्लील वार्तालाप की और पीडि़ता को जानसे मारने की धमकी देकर परेशान किया। जिससे पीडि़ता घबरा गर्ई और उसने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। 

पीडि़ता निवासी ममरौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी की रात्रि 11 बजे उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात आरोपी ने मोबाइल नंबर 7024857291 से कॉल आया जिस पर कोई व्यक्ति ने उससे वार्तालाप की धीरे-धीरे उसने अश्लील बातें करना शुरू कर दिया तभी उसने मोबाइल डिस्कनेंक्ट कर दिया। 

इसके बाद आरोपी ने दूसरी बार कॉल किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बार मोबाइल काट दिया तो वह उसे नौकरी नहीं करने देगा और उसे जानसे मार देगा। घटना के बाद पीडि़ता काफी घबरा गई और कल सुबह थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने मोबाइल 7024857291 के धारक के खिलाफ भादवि की धारा 507, 294, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!