पुलिस ने शुरू किया सड़क सुरक्षा सप्ताह

Updesh Awasthee
शिवपुरी। आज से शहर में कलेक्टर और एसपी के निर्देशन में सडक़ सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने सडक़ सुरक्षा संबधि उद्दवोधन दिए गये। आज सडक़ सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन कलेक्टर ओपी श्रीबास्तव,एसपी सुनील कुमार पाण्डे और पोहरी विधायक प्रहलाद भारती द्वारा किया गया।

सडक़ परिवहन के सडक सुरक्षा सप्ताह की सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत करते हुए कलेक्टर ने अपने सक्षिंप्त उदवोदन में कहा कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह आम जनों को परेशान या चालन बसूलने के लिए नहीं है अपितु यह तो सभी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य  से चलाया जा रहा है। इस पूरे सप्ताह में शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर यातायात के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाऐगा।

स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्काउट एनसीसी के केडिट के द्वारा रैली निकालकर लोगों को सडक़ सुरक्षा से अवगत कराया जाएगा। दो पहिया वाहन चालकों हेेलमेट लगाने की समझाइस दी जाएगी। यह सडक सुरक्षा 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। 

सडक़ सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत स्थानीय यातायात थाना प्रागंण मेंं विधिवत रूप से हुई जिसमें पोहरी विधायक प्रहलाद भारती,कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, मानवाधिकार आयोग के आलोक इंदोरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य,एसडीओपी जीडी शर्मा,आरआई अरविंद सिंह सिकरवार, देहात थाना प्रभारी सजंीव तिवारी, यातायात प्रभारी सुवेदार गायत्री इटोनिया सहित पुलिस और आम नागरिक उपस्थ्तिि थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने अपने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी सांझा किए। इस दौरान आरआई सिकरवार ने यातायात सप्ताह पर एक गीत भी प्रस्तुत किया। उसके बाद विधायक प्रहलाद भारती ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता वाहनों को रबाना किया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!