पिछोर। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगो ने एक राय होकर एक युवक की लाठीयों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आज शाम बाबूलाल पुत्र रघुवीर कोली उम्र 30 वर्ष अपने घर पर काम कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते पडौसी इमरत से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इमरत ने अपने साथी जगदीश, रतीराम,मनोज जाति जाटव के साथ मिलकर बाबूलाल पर हमला बोल दिया।
इस हमले में चारों आरोपी लाठियों से बाबूलाल पर टूट पड़े और जमकर लाठियां बरसाई। जब तक युवक का दम नहीं टूटा आरोपी युवक पर लाठियों से तावडतोड प्रहार करते रहे। युवक को मरा देख कर आरोपी मौके से भाग गये। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर मृत युवक की लाश को पीएम के लिए भिजवाकर चारों आरोपीयों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी फरार बताये गये है।
