विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सौंपे दायित्व

शिवपुरी। गत दिवस विहिप कार्यालय सिद्धेश्वर धर्मशाला पर संपन्न हुई, जिसमे मु य रुप से विहिप के प्रांत सह मंत्री पप्पू वर्मा, मातृशक्ति की प्रांत संयोजिका अर्चना सिकरवार, प्रांत संपर्क टोली के जगदीश  बग्गा, विभाग मंत्री राजेश पाराशर, विभाग संयोजक नरेश ओझा, जिलाध्यक्ष राम सिंह यादव की उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई जिसमें धर्म रक्षा निधि हिंदू हितचिंतक अभियान एवं राम उत्सव के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

जिला टोली जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला संयोजक विनोद पुरी आदि की अनुशंसा पर वरिष्ठ दायित्व वानों की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी में कुछ दायित्व प्रदान किए गए जिसमें मु य रुप से हरि शंकर दुबे कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक, आकाश शर्मा हिंदू हेल्पलाइन जिला संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश यादव, जिला अखाड़ा प्रमुख बृजेश सेन, सेवा प्रमुख महावीर कर्ण को नियुक्त किया गया जबकि सहसेवा प्रमुख का दायित्व विक्की कर्णावत को दिया गया। 

नगर कार्यकारिणी भी गठित, सौंपे दायित्व
इसी प्रकार नगर कार्यकारिणी की जिला मंत्री संजय शर्मा द्वारा घोषणा की गई जिसमें मु य रुप से उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष रजत शर्मा, नगर मंत्री संदीप राजा चौहान, सहमंत्री राज कर्णावत, बजरंग दल नगर संयोजक विक्रम बुंदेला, नगर सह संयोजक देव शर्मा, नगर सह संयोजक सुनील राठौर, सेवा प्रमुख  चेतन दुबे, सुरक्षा प्रमुख हिमांशु ओझा, सत्संग प्रमुख ललित कोठारी, गौरक्षा प्रमुख विपिन शर्मा, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख उपेंद्र धाकड़, हिंदू हेल्पलाइन उमेश जोशी, नगर मीडिया प्रमुख तनिष्क भोला, नगर मिलन प्रमुख आनंद ओझा, कार्यालय प्रभारी दिलीप एवं प्रताप खंड से खंड अध्यक्ष राजेश राठौर, खंड संयोजक शिवम पवार, गौ रक्षा प्रमुख रचित बुंदेला, सत्संग प्रमुख राजा राठौर खंडमंत्री अंकित यादव एवं शिवाजी खंड से अध्यक्ष रवि शर्मा, संयोजक गुड्डू कुशवाह को बनाया गया।