बदरवास। जिले के बदरबास थाना क्षेत्र में बदरबास नगर के बीचोंबीच स्थित अनोखी गुंणबत्ताओं से परिपूर्ण किड्स बैली स्कूल द्वारा आयोजित बार्षिक कार्यक्रम में स्टूडेण्टों ने बाल मेले का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मु य अतिथि नगर परिषद कोलारस के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादब रहे।
स्कूल के संचालक, प्राचार्य बिद्यालय के स्टाफ द्वारा चीफ गेस्ट रहे नगर परिषद सह अध्यक्ष भूपेंद्र यादव को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। श्री यादव द्वारा स्कूल के प्रदर्शनी मेला एबं सेमिनार में पुस्तक का बिमोचन किया गया। इस स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों ने स्कूल परिसर में ही बाल मेले में अपनी अपनी दुकाने सजाई। नन्ने मुन्नों द्वारा लगाई प्रदर्शनी को बड़े ही अनोखे अंदाज की लोगो ने जमकर सराहना की।
इस मौके पर राजकुमार सिंह यादव ,चन्द्रेश जोशी,अशोक कबीर,राजेंद्र यादव,मुन्ना खान पूर्ब पार्षद,मोनू चतुर्बेदी,राकेश शर्मा,मोनू शिवहरे सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।
