
जानकारी के अनुसार आज रात्रि लगभग 3 वजे बामौर गांव में रामनेह पत्नि धनपाल पाल उम्र 25 वर्ष निवासी चितारा अपनी पत्नि के साथ अपने चाचा के गांव बामौर में रहकर दोनो जेकिट सिलाई का काम करते थे। बीती रात्रि चाचा खेत गये हुए थे। चाची दूसरे कमरे में सो रही थी। तभी रात्रि में रामनेह के चीखने की आबाज आई। जिसपर चाची ने गेट खटखटाया पर आरोपी ने गेट नही खोला। बहुत देर तक गेट बजाने के बाद गेट खोला तो देखा कि रामनेह घायल पड़ी हुई है। और आरोपी मौके से भाग गया।
चाची दौडक़र खेत पर पहुॅची तो अपने पति को बुलाकर लाई। पति घायल रामनेह को लेकर बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र्र लेकर जाने लगे। महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया है उक्त महिला के गले में चाकू मारा गया है और पीठ पर हसिये प्रहार किये गये है। जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया यह भी गया है कि उक्त पति पत्नि में अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते युवक अक्सर उक्त महिला के साथ मारपीट करता था। बीती रात्रि भी जो घटनाक्रम हुआ वह भी शराब के नशे में हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।