शिवपुरी। शहर में पिछले दो दिन की सबसे बड़ी खबर में लगातार इस चकलाघर बने अनाथ आश्रम की करतूते लगातार सामने आ रही है। बीते रोज पुलिस ने इस आश्रम से दो लाख रूपये नगद, ब्राडेड शराब की बोतले, बालिकाओं को खिलाने बाली नशीली दबाईयां इस आश्रम से जप्त की थी। साथ ही पुलिस ने इस आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे की हाडडिक्स सहित एक लेपटॉप बरामद किया था।
इस सब के साथ पुलिस ने इस आश्रम से एक शिकायत पेटी भी जप्त की थी। इसे जप्त करने के बाद आज खोला गया तो इसमें चार पत्र प्राप्त हुए। जिसमें बालिकाओं द्वारा आपत्ति जनक भाषा में हो रहे दुराचार को लिखा था। बताया जा रहा है कि उक्त शिकायत पेटी को सिर्फ दिखाबे के लिये इसमें लगाया गया था।
पुलिस अब इस मामले को और मजबूत करने के लिये सीसीटीवी फुटेज और लेपटॉप की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि शायद इस में से पुलिस को इस मामले में कई ठोस सबूत मिलने की संभाबना है।