पुताई के लिये मिट्टी खोद रहे युवक पर खदान धसकी, दबकर मौत

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढुमघुना में बीती शाम मिट्टी की खदान में मिट्टी खोदने गए एक युवक की खदान की मिट्टी के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रामेश्वर पुत्र भैया लाल पाल उम्र 30 वर्ष की अपने घर के पास ही स्थिति मिट्टी की खदान में से पुताई के लिये मिट्टी खोदने गया हुआ था। तभी मिट्टी खोदते समय अचानक खदान धसक गई। इस खदान में से मिट्टी धसकने से रामेश्वर दब गया और तडपता रहा। इस युवक ने तडप-तडप कर दम तोड़ दिया। 

उक्त घटना की जानकारी घटना के एक घंटे बाद उसके भाई सालिगराम पाल को लगी जिसने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। जहां पुलिस ने मिट्टी हटा कर शव को खदान से बाहर निकाला और उसे पीएम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!