पढिए: शिवपुरी के फेमस कॉलेज का लव ट्राइंगल, हो सकती थी स्टूडेंट की हत्या...

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर से मात्र 3 किमी दूर केजी से बीएड से डीएड तक पढाने वाला नेताजी के एक कॉलेज की घटना कॉलेज में पढने स्टूडेंट्स के मुंहजुबानी व्हाटस-अप हो रहा है। इस कॉलेज में बीते सप्ताह एक लव ट्राइंगल में हत्या तक हो सकती थी। इस घटना को स्टूडेंट और वहां पढाने वाले टीचर में सबसे फेमस सब्जेक्ट है। 

शिवपुरी समाचार डाट कॉम को सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शहर के डीएड कॉलेज में पढाने वाली टीचर अपने ही स्टूडेंट को दिल दे बैठी। स्टूडेंट को उसने प्रपोज भी किया लेकिन स्टूडेंंट नही माना। बताया यह भी जा रहा है कि महिला टीचर से इसी कॉलेज का एक टीचर भी प्यार करता था। उसने महिला टीचर को प्रपोज किया लेकिन महिला टीचर ने यह कहते मना कर दिया कि वह किसी ओर से प्यार करती थी। 

इस कॉलेज की परिसर से यह खबर भी निकल कर सामने आई कि महिला टीचर लगातार अपने स्टूडेंट को प्यार की दुहाई देकर अपनी ओर खींच रही थी। स्टूडेंट भी उसकी ओर आ​कर्षित हो रहा था। डीएड की क्लास में एक और सब्जेक्ट की क्लास चलने लगी थी लेकिन इस प्यार की भनक कॉलेज के उस टीचर को भी लग गई जिसका प्यार इस महिला टीचर ने ठुकराया था। वह मन ही मन इस स्टूडेंट का किसी भी तरह जलील करने का प्लान बनाने लगा। 

बताया जा रहा कि एक दिन इस स्पोर्ट टीचर ने इस स्टूडेंट को अपने ऑफिस में बुलाया इस ऑफिस में पहले से ही महिला टीचर बैठी हुइ थी। इन तीनो में बहस होने लगी। बहस की आवाजें बाहर तक आने लगी और बाद में स्पोर्ट टीचर ने स्टूडेंट को मारने के लिए ऑफिस में रखा भाला फैंक कर मारा लेकिन स्टूडेंट हट गया। बताया जा रहा है कि भाला इतनी ताकत से फैका गया कि वह दीवार में जब लगा वह ढ़ेडा हो गया बताने वाले बताते है कि यह भाला अगर स्टूडेंट में लग जाता तो कुछ भी हो सकता था। 

इसके बाद यह मामला कॉलेज के प्रिसिंपल के पास पहुंचा और उसके बाद इस कॉलेज की डारेक्टर के पास, अब बताया जा रहा है कि स्टूडेंट को किसी तरह समझाया गया कि पुलिस में शिकायत न करे। कार्रवाई के नाम पर दोनो टीचरो को कॉलेज से निकाल दिया गया है। 

लेकिन यह घटना कॉलेज परिसर में अभी भी छाई है। इसके अतिरिक्त इस कॉलेज की महिला टीचर का प्यार किस पुरूष टीचर में डाउनलोड हो रहा है कौनसी स्टूडेंट का चक्कर किसी पुरूष टीचर से चल रहा है। अब पढाई लिखाई के अतिरिक्त लव का सब्जेक्ट इस कॉलेज में ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!