दहेज के लिए ससुरालियों ने रानी को घर बहार किया

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्रान्तर्गत दहेज प्रताडऩा का मामला सामने आया है। फरियादी महिला ने बताया है कि  उसे उसका पति और ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताडि़त करते है और आये दिन मारपीट भी करते है।

जानकारी के  अनुसार रानी पत्नि नीरज झा उम्र 24 निवासी ढला ने अपने पति नीरज झा और ससुरालीजनों सुरेन्द्र और निशा झा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया है कि चार वर्ष पूर्व महिला की शादी नीरज से की गई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक -ठाक चला। लेकिन कुछ ही समय में पति और ससुरालीजन उससे दहेज की मांग करने लगे और महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। 

महिला ने बताया कि पति और ससुरालीजन आये दिन उसके साथ मार -पीट भी करते है। पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!