खेल दिवस पर होंगे जूड़ो, मलखंब और हॉकी प्रतियोगिता

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में खेल दिवस पर खेल सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें दिनांक 25.08.2016 से 29 अगस्त 2016 तक विभिन्न खेल विधाओं में आयोजिन किया जावेगा। हॉकी में श्रीमती गीता लखेरा द्वारा हॉकी के मैच कराये जावेंगे। 

मलखंब खेल में श्री श्रीप्रकाश शर्मा द्वारा मलखंब खेल स्पर्धा करायी जावेगी। जूडो खेल में श्री शिशुपाल सिंह रघुवंशी द्वारा जूडो की स्पर्धा करायी जावेगी। सभी खेल 26.08.2016 से प्रात: 7.30 बजे से 9.30 बजे तक एवं शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे के मध्य जिला खेल परिसर शिवपुरी (स्टेडियम) पर कराई जावेगी। 

जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहते है वे भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय में स पर्क कर सकते है। 29 अगस्त को मैत्री क्रिकेट मैच श्री अभिषेक कुमार की देख रेख में स्टेडियम पर होगा।